Kullu: 4 महीने से फरार उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, स्कूल के पास दबोचा गया आरोपी

Date:

--Advertisement--

कुल्लू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां उद्घोषित अपराधी सेल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 2 अप्रैल 2026 को की गई, जब पुलिस टीम ने शिकायत संख्या 63/23, धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना सदर कुल्लू से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय कृष्ण चंद पुत्र बालक राम, निवासी गांव व डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जी.एस.एस.एस. बग्गी, जिला मंडी के नजदीक से पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को माननीय न्यायालय जेएमएफसी आनी द्वारा 28 नवंबर 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रंग लाया, 10% तक फीस घटाने का फैसला; हॉस्टल फीस भी होगी वापस

एचपीयू शिमला में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। विश्वविद्यालय ने सामान्य फीस में 10 फीसदी तक कटौती और हॉस्टल फीस में की गई 25 फीसदी बढ़ोतरी वापस लेने का फैसला किया है।

19 साल की सेवा के बाद कृषि अधिकारी को बर्खास्त करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने फैसला पलटा; अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदली सजा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कृषि विभाग के अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदल दिया। कोर्ट ने 19 साल की सेवा और अधिकारी की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए बर्खास्तगी को बेहद कठोर माना।

हिमाचल हाईकोर्ट का शिक्षकों के निलंबन पर बड़ा फैसला, 90 दिन में समीक्षा नहीं तो आदेश अपने आप खत्म

हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षकों के निलंबन मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 90 दिनों के भीतर निलंबन आदेश की समीक्षा और अवधि बढ़ाने का आदेश जारी नहीं होने पर निलंबन स्वतः अमान्य हो जाता है।

धर्मशाला में 3 दिवसीय EDP का समापन, छात्रों ने पेश किए NexAura और Heyfarm समेत 6 स्टार्टअप आइडिया

धर्मशाला में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों ने NexAura, Heyfarm, Mountain Soul Studio समेत छह नवोन्मेषी स्टार्टअप आइडिया पेश किए, जिन्हें आगे इनक्यूबेशन सेंटर्स से जोड़ा जाएगा।