Kullu: कुल्लू-मनाली हाईवे पर मौत को दावत दे रहा ‘दवाड़ा चौक’, हर वक्त हादसे का खतरा!

Date:

--Advertisement--

कुल्लू। कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे पर स्थित दवाड़ा चौक आजकल स्थानीय लोगों के लिए खतरे का चौक बन गया है। यहां हर रोज सरकारी और निजी बस चालक अपनी गाड़ियां बेतरतीब ढंग से खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क पर भारी जाम लग जाता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक से रोजाना सैकड़ों वाहन और लोग गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं। कई बार उन्होंने यहां फ्लाईओवर पुल या ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की, मगर आज तक नैशनल हाईवे विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।

नियमों की उड़ रही धज्जियां

हालांकि प्रशासन ने चौक पर CCTV कैमरे लगाए हैं, लेकिन फिर भी कई वाहन चालक नियमों को खुलेआम तोड़ रहे हैं।

स्थानीय निवासी राकेश भल्ला, बीर सिंह, नरेश कपूर और देव भट्ट ने बताया कि चौक पर रात को शराबियों का जमावड़ा लगता है, वहीं दूसरी तरफ तेज रफ्तार गाड़ियां लगातार गुजरती रहती हैं।

लोगों की मांग – “फ्लाईओवर और ट्रैफिक लाइट जरूरी”

लोगों ने नैशनल हाईवे प्राधिकरण से मांग की है कि इस चौक पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट, फ्लाईओवर पुल और ट्रैफिक सूचक लाइट लगाई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

पुलिस की कार्रवाई की तैयारी

इस बीच, पुलिस थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही बेतरतीब खड़ी बसों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी निगरानी और चालान की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।