Bilaspur: बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! नाव से पहुंचाई खैर की लकड़ी, पंजाब ले जाते तीन तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार 

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में पुलिस ने खैर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना कोट कहलूर पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर एक जीप से करीब तीन लाख रुपए की अवैध खैर की लकड़ी बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया।

ऐसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, बीती रात श्रीनयनादेवी जी पुलिस चौकी की टीम चलैला बोट घाट लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध जीप (HP 91A-3765) को सड़क किनारे खड़ा देखा। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें खैर की लकड़ी के 33 मौछे (लॉग) भरे हुए मिले।

नया तरीका: नाव से घाट तक लकड़ी, फिर जीप से पंजाब रवाना

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि तस्करों ने इस बार खैर तस्करी का नया तरीका अपनाया था। बताया जा रहा है कि यह लकड़ी झंडूता या कलोल क्षेत्र के जंगलों से काटी गई थी, जहाँ इस समय खैर कटान पर सख्त प्रतिबंध है।

लकड़ी को पहले नाव के जरिए चलैला बोट घाट तक पहुंचाया गया, और वहां से जीप में लादकर पंजाब बेचने के लिए रवाना किया जा रहा था।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में खैर के पेड़ काटे जाने के बावजूद विभागीय कर्मियों को भनक तक नहीं लगी, जिससे अंदेशा है कि यह गिरोह पहले भी इसी रास्ते से तस्करी करता रहा होगा।

फिलहाल, पुलिस ने जब्त जीप और लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

• प्रदीप कुमार, निवासी कोसरियां, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर

• राजीव कुमार, निवासी ढांगू बांगड़, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर

• विजय कुमार, निवासी भुटलार, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर

पुलिस और वन विभाग का बयान

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कोट कहलूर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) और वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, वन परिक्षेत्राधिकारी स्वारघाट राकेश कुमार ने कहा कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी किस जंगल से काटी गई थी। जांच पूरी होने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।