Kullu: कुल्लू में अग्निकांड: चौहकी धार में दोमंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत शिली राजगिरि के चौहकी धार गांव में एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में 6 कमरों वाला एक दोमंजिला मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त मकान में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना के अनुसार, मकान में गेहर सिंह के तीन बेटे अपने परिवारों के साथ रहते थे। इस मकान में कुल 9 सदस्य रहते थे, जो अब बेघर हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया था। मकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रशासन ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को मदद देने की अपील की है। प्रशासन से भी प्रभावित परिवार को तुरंत राहत देने की मांग की गई है। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि ग्रामीण इलाकों में अग्निशमन सेवाओं तक पहुंच में सुधार की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।