Kullu: कुल्लू में महिलाओं के लिए नई पहल, देव ऋषि फेडरेशन को मिली मोबाइल फूड वैन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला कुल्लू के विकास खण्ड भुंतर में महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को भुंतर की देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन को एक मोबाइल फूड वैन प्रदान की गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस मौके पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मोबाइल फूड वैन के माध्यम से स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि हो सके और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मोबाइल फूड वैन के शुरू होने से क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय बाजारों में भी नए विकल्प उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण अभिकरण के परियोजना अधिकारी दया राम, बीडीओ भुंतर और देव ऋषि क्लस्टर लेवल फेडरेशन से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।