Mandi: मंडी में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर सख्त उपायुक्त, तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

मंडी, 7 जनवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है और इसके लिए फील्ड अधिकारी व सभी लाइन विभाग पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य करें।

उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में विशेष रूप से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के जिला भर के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक देरी से न केवल परियोजनाओं की लागत बढ़ती है, बल्कि लोगों को समय पर सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को विधायक क्षेत्र विकास निधि, सांसद विकास निधि, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसडीपी सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की अद्यतन सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें, ताकि तय समय सीमा में कार्य पूरे हो सकें। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर भेजना भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।