Kullu: कुल्लू जिले को मिलेगा ₹2139 करोड़ से ज्यादा का बैंक ऋण, उपायुक्त ने जारी की बड़ी क्रेडिट योजना

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के आर्थिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को कुल्लू में भारत सरकार की लीड बैंक योजना के तहत उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला कुल्लू की संभावित ऋण योजना यानी पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान (PLP) का आधिकारिक विमोचन किया। यह योजना नाबार्ड द्वारा तैयार की गई है, जिसके तहत जिले के लिए बैंकों को कुल 2139.87 करोड़ रुपये का ऋण लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले में ऋण प्रवाह को सुव्यवस्थित करना है, ताकि कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों को समय पर और पर्याप्त वित्तीय सहायता मिल सके। PLP के माध्यम से बैंकों के लिए कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, आवास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए वार्षिक लक्ष्य तय किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के लिए विकास के ठोस मापदंड तय करना और जिले की आर्थिक प्रगति को गति देना है। उपायुक्त ने इस अवसर पर नाबार्ड की पूरी टीम की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं भी दीं।

बताया गया कि जिला कुल्लू की इस PLP रिपोर्ट का निर्माण नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती अनीता देवी द्वारा किया गया है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान ऋषभ ठाकुर, एजीएम नाबार्ड, राजेंद्र, एलडीएम कुल्लू, आरसेटी निदेशक और बीसीसीबी के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।