Kullu: कुल्लू में ब्यास किनारे मिला इंसानी शरीर का कटा पैर, इलाके में फैली सनसनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के पास स्थित बबेली गांव में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात मानव शरीर का कटा हुआ पैर बरामद हुआ। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कुल्लू अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हालांकि देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बावजूद घटनास्थल से किसी व्यक्ति का पूरा शव बरामद नहीं हो पाया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम कुल्लू अग्निशमन केंद्र को एक इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि बबेली में ब्यास नदी के पास किसी शव के होने की आशंका है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर नदी किनारे सघन तलाशी अभियान शुरू किया। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद टीम को केवल इंसानी शरीर का एक कटा हुआ पैर मिला, जबकि शव का बाकी हिस्सा अब तक नहीं मिल पाया है।

Advertisement

पुलिस ने बरामद किए गए पैर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला किसी हादसे से जुड़ा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के थानों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

वहीं, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें ब्यास नदी के आसपास अन्य हिस्सों में भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।