Kullu: कुल्लू में बड़ा नशा पकड़! पति-पत्नी के कमरे से निकली हैरोइन और नकदी, एएनटीएफ की कार्रवाई ने मचाई हलचल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एएनटीएफ कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गुप्त सूचना पर गांव जोहल नांगाबाग में छापा मारकर एक पति-पत्नी के कब्जे से 20.32 ग्राम हैरोइन और 45,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह (37) पुत्र कश्मीर सिंह और राजवीर कौर (36) पत्नी अंग्रेज सिंह, निवासी जंडियाला गुरु, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

एएनटीएफ की टीम में हैड कांस्टेबल राजेश राऊपा, हैड कांस्टेबल समीर कुमार, एचएचसी नितेश कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे। टीम ने मौके से बरामद नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

एएनटीएफ डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशा तस्करी को खत्म करने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालु भूस्खलन में फंसे, देर रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों से स्थानीय गाइड के साथ और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।

Kangra: 53 मील ट्रक हादसे में SDRF का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से निकाले गए दो शव

कांगड़ा के 53 मील क्षेत्र में गेहूं से लदा ट्रक खड्ड में गिरने के बाद SDRF ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में फंसे दो लोगों के शव बाहर निकाले। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

हिमाचल सरकार की सहारा योजना का बड़ा फायदा! पात्र मरीजों को हर महीने मिलेंगे ₹3,000, जानिए कैसे करें आवेदन

हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र लोगों को हर महीने ₹3,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। जानिए कौन कर सकता है आवेदन और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत।

Kangra: बोह आपदा पर BJP नेता की सरकार से बड़ी मांग! ‘₹7.5 लाख नहीं, बेघर परिवारों के लिए सरकार खुद बनाकर दे मकान’

भाजपा जिला कांगड़ा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नवनीत शर्मा ने बोह आपदा में बेघर हुए परिवारों के लिए सरकार से मकान बनाकर देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ₹7.5 लाख की सहायता से आज के समय में मकान बनाना संभव नहीं है।