Himachal: शुखर की कृतिका ने UGC NET Visual Arts परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र का नाम किया रौशन

Date:

--Advertisement--

गांव शुखर, पोस्ट ऑफिस देहा की कृतिका, जो श्री सही राम और सीमा देवी की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से UGC NET, Visual Arts परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

कृतिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने यह सफलता निरंतर अध्ययन, आत्मविश्वास और गुरुजनों के मार्गदर्शन से प्राप्त की। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा में प्रयास करने वाला कोई भी छात्र राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकता है।

क्षेत्रवासियों ने कृतिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से न केवल कृतिका का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।