Kangra: पूर्व मंत्री किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 02 फरवरी। पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद किशन कपूर का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ धर्मशाला के खन्यारा में अंतिम संस्कार किया गया। पटोला ग्राउंड में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां राज्यभर से आए लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। सरकार की ओर से कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और उप सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

इस अवसर पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, सांसद राजीव भारद्वाज सहित विभिन्न विधायकों ने भी अंतिम यात्रा में भाग लिया। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी विनय कुमार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि किशन कपूर का एक फरवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।