Kangra: व्हीलचेयर लेकर गरीब परिवार के घर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, मां का मुफ्त इलाज करवाया, अब बेटे के उपचार का भी उठाया जिम्मा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़ा होना भी उनकी जिम्मेदारी होती है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एक बार फिर ऐसी ही संवेदनशील पहल कर एक गरीब परिवार को नई उम्मीद दी है।

Advertisement

यह मामला एक ऐसे परिवार का है, जहां लंबे समय से मुश्किलों ने डेरा डाल रखा था। परिवार के मुखिया का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं घर का एक युवा पिछले तीन वर्षों से बिस्तर पर है, जबकि उसकी मां गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए इलाज कराना बेहद मुश्किल हो गया था और उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी थीं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कैरी की प्रधान मंजू ने इस परिवार की स्थिति से विधायक केवल सिंह पठानिया को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पहल करते हुए महिला को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया। वहां करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से महिला का पेसमेकर लगाया गया। परिवार को इस इलाज के लिए कोई आर्थिक खर्च नहीं उठाना पड़ा।

Advertisement

रविवार सुबह केवल सिंह पठानिया स्वयं व्हीलचेयर लेकर परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने तीन वर्षों से बिस्तर पर पड़े युवक का हालचाल जाना, परिजनों से बातचीत की और युवक के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने परिवार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उपचार से जुड़ी हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

विधायक की इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। परिवार ने भावुक होकर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब सभी उम्मीदें टूट चुकी थीं, तब केवल सिंह पठानिया उनके लिए सहारा बनकर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस संवेदनशील पहल को सराहनीय बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल पुरानी पुलिस चौकी को मिला थाने का दर्जा, कोटला में अब 25 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

कांगड़ा के कोटला में वर्ष 1926 में स्थापित पुलिस चौकी को अब पूर्ण पुलिस थाने का दर्जा मिल गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने नए थाने का उद्घाटन किया। यहां SHO सहित 25 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

कुल्लू में 19 सितंबर को 9 घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई; विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुल्लू के भुंतर फीडर के तहत 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी एचटी लाइन में नए एक्सएलपीई केबल बिछाने के कार्य के चलते कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।

कुल्लू दशहरा 2026 में दुकान लगाने का मौका, 5 से 21 अक्टूबर तक होगी प्लॉटों की नीलामी; जानें किस दिन किस बाजार की बारी

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के लिए ढालपुर मैदान में विभिन्न बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी 5 से 21 अक्टूबर तक होगी। इच्छुक व्यापारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्लॉट ले सकेंगे।

Kangra: शाहपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

शाहपुर विधानसभा के सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सरवीण चौधरी, रवि दत्त शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।