शारजाह में केरल की युवती की संदिग्ध मौत, पति पर दहेज हत्या का आरोप

Date:

--Advertisement--

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में केरल की एक 29 वर्षीय भारतीय महिला अतुल्य शेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अतुल्य की शादी साल 2014 में कोल्लम के रहने वाले सतीश से हुई थी और शादी के बाद वह अपने पति के साथ यूएई चली गई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही सतीश ने अतुल्य को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। अतुल्य की मां का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी में सतीश को करीब 40 से ज्यादा सोने के गहने और एक बाइक दहेज के रूप में दी थी, लेकिन इसके बावजूद अतुल्य को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता रहा।

परिजनों का दावा है कि 18 से 19 जुलाई के बीच सतीश ने अतुल्य की गला दबाकर हत्या की। मां के अनुसार, सतीश ने न सिर्फ अतुल्य का गला दबाया बल्कि पेट पर लात मारी और सिर पर प्लेट से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में शारजाह पुलिस ने सतीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में केरल की ही एक अन्य महिला विपंचिका मनियान और उसकी एक साल की बेटी की भी शारजाह के एक अपार्टमेंट में रहस्यमयी हालत में मौत हो गई थी। उस मामले में भी महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

इन दोनों मामलों ने यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि जहां भारत में दहेज के कारण महिलाओं की जान जाना आम बात बन चुकी है, अब वही भयावह स्थिति विदेशों में रह रही भारतीय महिलाओं के लिए भी बनती जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Facebook अचानक हुआ डाउन? लॉगिन फेल, ऐप बंद और अपने-आप लॉगआउट होने से परेशान हुए हजारों यूजर्स, जानें क्या है मामला

दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने Facebook की सेवाओं में गड़बड़ी की शिकायत की है। लॉगिन फेल, न्यूज फीड अपडेट न होना और अपने-आप लॉगआउट होने जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं।

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अभिजीत डिपके ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन

सोनम वांगचुक के 21वें दिन के अनशन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वॉलीबॉल टीम बनी रनर-अप, अंडर-60 किलोग्राम...

नेपाल में आयोजित 10वीं इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल टीम रनर-अप रही, जबकि वरुण चंदेल ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर शाहपुर, कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।

ईंधन को लेकर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, अमेरिका-ईरान समझौते के बीच LPG और पेट्रोल पर आया अहम अपडेट, जानें क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते का दावा किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने, तेल आपूर्ति सामान्य होने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद के बीच भारत सरकार ने भी ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।