कांगड़ा में निक्षय दिवस पर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन, निक्षय मित्र बनने का आह्वान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 24 नवंबर 2024 – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कांगड़ा द्वारा कल जोनल अस्पताल धर्मशाला के सभागार में क्षय रोग उन्मूलन और निक्षय दिवस कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, डॉ. राजेश गुलेरी ने की। बैठक में जिला स्वास्थ्य क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण सूद, डॉ. कामेश, एमएस और एसएमओ सहित जिले के खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा जिला क्षय केंद्र धर्मशाला के कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक का संचालन करते हुए, जिला स्वास्थ्य एवं क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने जिले में कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक HIV/एड्स जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डॉ. गुलेरी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1233 टीबी रोगियों को निक्षय मित्रों द्वारा पोषण सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि 216 नए रोगियों को निक्षय मित्रों की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने समाज से निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया।

Advertisement – HIM Live Tv

विश्व स्वास्थ्य संगठन के टीवी कंसलटेंट, डॉ. कामेश ने 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान की चर्चा की और इसके लिए तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्क्रीनिंग और उपचार करना, समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करना, और टीबी रोगियों की देखभाल और मृत्यु दर को कम करना है।

डॉ. गुलेरी ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सन्डे एसीएफ गतिविधि को सुदृढ़ बनाने और टीबी के रोगियों की नियमित जांच करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल, सीएचसी, और मेडिकल कॉलेजों में टीबी मरीजों के लिए 2 से 4 बेड चिन्हित किए गए हैं, और स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एक महिला एवं एक पुरुष टीबी चैंपियन चिन्हित किए जाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि टीबी निवारक उपचार (TPT) की जरूरत का पता लगाने के लिए अब “साय टीबी जाँच” सुविधा उपलब्ध है, जो पहले किये जा रहे मोंटू टेस्ट से बेहतर है। टीबीमुक्त अभियान को जनांदोलन बनाने के लिए डॉ. गुलेरी ने सभी लोगों से सहयोग की अपील की और पीएमटीबीएमटीबी में जिला कांगड़ा को बेहतर बनाने के प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में डॉ. गुलेरी ने नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण, सशक्त पोर्टल, HMIS पोर्टल और आभा आईडी से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।