Kangra: कांगड़ा में लम्बित राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित, डीसी ने 31 मार्च तक सख्त निर्देश दिए

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 9 जनवरी। कांगड़ा जिले में लम्बित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को तकसीम मामलों की सुनवाई करने के आदेश दिए, ताकि इन मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक माह के दौरान कम से कम 12 दिन तक इन मामलों की सुनवाई की जाएगी और शनिवार को जिला स्तर पर सुनवाई की समीक्षा की जाएगी।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार राजस्व मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुरुस्ती से संबंधित सभी लम्बित मामलों को 31 मार्च, 2026 तक निपटाया जाए। इसके लिए सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार और तहसीलदारों की पुनर्नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की गई है। कांगड़ा जिले में पांच तहसीलदार, पांच नायब तहसीलदार, दो कानूनगो और 95 पटवारी के पदों को पुनः नियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजस्व अदालतों में लम्बित मामलों की जानकारी ली और यह स्पष्ट किया कि पेशी के लिए डेट एक सप्ताह से अधिक नहीं रखी जाएगी, ताकि सभी मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस कदम से कांगड़ा जिले में राजस्व मामलों की लंबितता कम होने और आम जनता को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।