Kangra: कांगड़ा पुलिस भर्ती 2024 में बड़ा अपडेट, 232 चयनित अभ्यर्थियों का चिट्टा टेस्ट शेड्यूल जारी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के तहत अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए हैरोइन या चिट्टा (नारकोटिक ड्रग्स) स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है। जिला कांगड़ा में कुल 232 अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है, जिनमें 147 पुरुष, 62 महिलाएं, 3 स्पोर्ट्स पर्सन और 20 एक्स-सर्विसमैन शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी और यह मेडिकल टेस्ट भर्ती प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस चौकी टांडा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में निर्धारित तिथि के अनुसार पहुंचना होगा।

एसपी अशोक रत्न ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को टेस्ट के समय सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित मेडिकल शुल्क साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने या तय नियमों का पालन न करने पर अभ्यर्थी की चयन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

यह नारकोटिक ड्रग्स स्क्रीनिंग टेस्ट 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जारी की गई सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों पर बुलाया गया है। पुलिस विभाग ने सभी चयनित उम्मीदवारों से समय पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से गूंजा धर्मशाला कॉलेज! छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान में दिखाई नई मिसाल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

Bilaspur: बिलासपुर में बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत! घुमारवीं में 12 करोड़ से बनेगा नया सब-स्टेशन, 60 नए ट्रांसफार्मर भी होंगे स्थापित

बिलासपुर के घुमारवीं में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रुपये से नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। सरकार अगले छह महीनों में 60 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी और 55 की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए आगे आई शाहपुर नगर पंचायत! राहत सामग्री लेकर पहुंची टीम, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी मदद

बोह आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शाहपुर नगर पंचायत राहत सामग्री लेकर पहुंची। दानदाताओं और नगरवासियों के सहयोग से जुटाई गई आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गईं।