Himachal: CBSE में बदले जाएंगे 100 स्कूल, शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया सवाल, महासंघ ने उठाई आवाज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार के 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के अधीन लाने के फैसले के बाद अब इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। सरकार की ओर से इन स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है, जबकि पहले संकेत दिए गए थे कि मौजूदा शिक्षकों को ही सीबीएसई स्कूलों में सेवाएं देने का मौका मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष विनोद सूद ने कहा कि सरकार ने शुरुआत में यह स्पष्ट किया था कि मौजूदा पाठशालाओं में कार्यरत शिक्षकों की सेवाएं ही सीबीएसई बोर्ड के तहत चलने वाले स्कूलों में ली जाएंगी। हालांकि अब सरकार इन स्कूलों में नए शिक्षकों की भर्ती करने की योजना बना रही है, जिससे शिक्षकों में भ्रम और चिंता बढ़ गई है।

महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि उन्हें सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाने का अवसर मिलेगा, लेकिन अब केवल पांच वर्षों के लिए नए शिक्षकों की नियुक्ति की योजना सामने आई है। इस फैसले से शिक्षक अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की सभी प्रांत और जिला इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से आग्रह किया है कि इन 100 स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों सहित प्रदेश के सभी योग्य शिक्षकों को सीबीएसई बोर्ड के तहत अपनी सेवाएं देने का अवसर दिया जाए।

महासंघ का कहना है कि प्रदेश के शिक्षक सीबीएसई बोर्ड की आवश्यक योग्यताओं पर खरे उतरते हैं और यदि कहीं कोई कमी है तो अनिवार्य प्रशिक्षण के माध्यम से उसे पूरा किया जा सकता है। मौजूदा शिक्षकों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना न तो तर्कसंगत है और न ही न्यायसंगत। संघ ने यह भी कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की कक्षाएं शुरू होना अनिवार्य है, इसलिए सरकार को इस विषय पर जल्द और स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।