Shimla: शिमला में नशा माफिया पर बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग छापों में 23.920 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन युवकों को 23.920 ग्राम चिट्टे यानी हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिमला पुलिस की स्पेशल सेल और ठियोग पुलिस की संयुक्त कोशिशों का नतीजा है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला राजधानी शिमला के कृष्णानगर क्षेत्र से सामने आया है। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णानगर स्थित एक सेट में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और मौके से दो युवकों अंकुश उर्फ सुदामा और प्रवीण चौहान को 6.360 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को सदर पुलिस थाना के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

दूसरी बड़ी कार्रवाई ठियोग पुलिस थाना की टीम ने की। एएसआई अश्वनी और रंजन सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल बॉबी, हेमंत और अरुण की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनोटी गांव में छापा मारा। पुलिस ने संदिग्ध सुनील उर्फ सोनू (38) पुत्र चेत राम के घर की तलाशी ली, जहां से 17.560 ग्राम चिट्टा या हैरोइन बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई मिशन क्लीन-भरोसा के तहत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं और 2000 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसएसपी ने साफ कहा कि नशा तस्करों, पैडलरों और नशाखोरों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।