कांगड़ा में नशे और चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक; लिया ये संकल्प

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नशे और अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की। पुलिस चौकी बरोंह, थाना नगरोटा बगवां के अधिकार क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों और अन्य प्रतिनिधियों के साथ हुई इस बैठक में थाना नगरोटा बगवां के एसएचओ ने भी सहभागिता की।

बैठक में नशे और चिट्टे की रोकथाम, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने उनसे नशे की तस्करी, अवैध शराब, जुआ, सार्वजनिक उपद्रव और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने में पंचायत स्तर पर लोगों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के माध्यम से पुलिस ने साफ किया कि जनसहयोग के साथ नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।