Kangra: रात की नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: पिकअप से 149 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 149 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात गश्त के दौरान की गई, जब पुलिस ने पुराना कांगड़ा इलाके में हनुमान मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी (HP 90A-1656) वहां से गुजर रही थी, जिसे शक के आधार पर रोका गया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां लदी हुई मिलीं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब वीआरवी संतरा मार्का की है और कुल 149 पेटियों में करीब 13 लाख 41 हजार मिलीलीटर अवैध शराब पाई गई।

चालक से जब इतनी बड़ी मात्रा में शराब ले जाने के लिए जरूरी परमिट और दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब की पूरी खेप और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

आरोपी चालक की पहचान सृजन शर्मा, पुत्र सुनील कुमार शर्मा, निवासी गांव क्यारी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कांगड़ा पुलिस नशे और अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में गश्त और नाकाबंदी को और सख्त किया जाएगा, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कोर्ट में बार-बार असंवैधानिक ठहराए जा रहे फैसले; जॉब ट्रेनी नीति पर भी उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर दौरे के दौरान सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के फैसलों और नीतियों के अदालत में चुनौती दिए जाने पर सवाल उठाए और मेडिकल अधिकारियों की जॉब ट्रेनी नीति को लेकर हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।