Kangra: कांगड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देहरा से 3.6 किलो चरस बरामद, भवारना में दो युवकों को दबोचा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस बरामद की है। देहरा पुलिस ने 3.6 किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर को दबोचा, वहीं भवारना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में देहरा पुलिस की टीमों ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर ढलियारा के सूरजपुर क्षेत्र में करीब 10 घरों में एक साथ दबिश दी। तलाशी अभियान के दौरान सूरजपुर निवासी राम पाल के घर से 3 किलो 628 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 64,544 रुपए नकद, एक तराजू और कीमती आभूषण भी जब्त किए। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि दबिश के समय आरोपी राम पाल घर पर नहीं था, लेकिन परिजनों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। बाद में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना भवारना की टीम ने एनएच-154 पर भट्टू समूला के पास गश्त के दौरान दो युवकों को दबोचा। भवारना थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान शुभम (24) और अशोक कुमार (25) के पास से 82 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपी शाहपुर तहसील के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।