अंब के आभूषण शोरूम में शातिराना चोरी, ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए; CCTV में कैद हुई वारदात

Date:

--Advertisement--

अंब जिला मुख्यालय के समीप एक आभूषण शोरूम में ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात को दो महिलाओं ने बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार कुठेड़ा खैरला निवासी मंगल सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ आभूषण खरीदने के लिए शोरूम पहुंचे थे। उनके बैग में 50-50 हजार रुपये की तीन गड्डियां रखी हुई थीं। परिवार गहने देखने में व्यस्त था। इसी दौरान एक बच्ची के साथ शोरूम में पहुंची दो महिलाओं में से एक ने सोफे पर रखे मंगल सिंह के बैग से नकदी निकाल ली। इसके बाद दोनों महिलाएं वहां से निकल गईं।

Advertisement

मंगल सिंह को चोरी का पता शाम को बैग देखने के बाद चला। इसके बाद वह शोरूम पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दोनों महिलाओं की गतिविधियां और बैग से नकदी निकालने की घटना सामने आई। इसके बाद मंगल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी।

Advertisement

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।