Kangra: कांगड़ा के श्रद्धालुओं की बस हादसे में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना, दो की मौत, कई घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चढ़ियार से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैवलर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव के पास हुआ, जब टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों की पहचान 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी और 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा के रूप में हुई है।

घायलों में सुदर्शन (62), विपुल शर्मा (45), जीवना देवी (50), सुदेश कुमारी (60), सुनील कुमारी (65), कुसुम लता (56), चंदी (60), अंजूबाला (50), अंजना कुमारी (43), रक्षा देवी (55), शीलारानी (68) और तंबो देवी (65) शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर घर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि टेंपो ट्रैवलर के चालक को चलते-चलते झपकी आ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी। हादसे के बाद प्रशासन ने घायलों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।