Chamba: महिला पर दराट से हमला: चंबा जिले के सिहुंता में पड़ोसी दंपति पर मारपीट का आरोप

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले के भटियात क्षेत्र की सिहुंता पंचायत के सलाड़ा गांव में एक महिला पर दराट से हमला किया गया, जिससे उसकी बाजू में गंभीर चोट आई है। मामले की शिकायत सिहुंता थाना में दर्ज करवाई गई है, जिसमें महिला ने पड़ोसी दंपति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में घायल महिला स्वर्णा देवी पत्नी वीरेंद्र, निवासी सलाड़ा, डाकघर वलाणा, सिहुंता ने बताया कि उसका बेटा किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक दंपति ने उसे रास्ते से गुजरने से मना किया। कहासुनी के बाद दंपति ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब स्वर्णा देवी अपने बेटे को छुड़ाने पहुंची तो व्यक्ति ने उस पर दराट से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू में चोट आई। इसके अलावा, दंपति ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

घायल महिला का शनिवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।