Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

Date:

--Advertisement--

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोली चलने से पूरे परिवार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी बंदूक और शस्त्र लाइसेंस अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार रविवार रात घर में बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान बहू ने अपने ससुर से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सुनने के बाद रिटायर्ड फौजी गुस्से में आ गए और उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक फायर कर दिया। गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गए।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद आरोपी के बेटे ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उसकी लाइसेंसी बंदूक और शस्त्र लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आरोपी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी बंदूक और लाइसेंस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वॉलीबॉल टीम बनी रनर-अप, अंडर-60 किलोग्राम...

नेपाल में आयोजित 10वीं इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल टीम रनर-अप रही, जबकि वरुण चंदेल ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर शाहपुर, कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।