Kangra: कांगड़ा में मानसून का कहर! 128 करोड़ का नुकसान, 33 घर पूरी तरह तबाह, कई सड़कें और पेयजल योजनाएं ठप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक सरकारी और निजी संपत्ति को करीब 128 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सबसे अधिक असर लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग पर पड़ा है। कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में बहाली का काम युद्धस्तर पर कर रहा है।

Advertisement

कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान अब तक जिले में 33 पक्के मकान पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं, जबकि 39 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बारिश और भूस्खलन के कारण 39 मवेशियों की भी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक नुकसान बोह वैली क्षेत्र में हुआ है, जहां कई परिवारों ने अपना घर और जीवनभर की जमा-पूंजी खो दी है।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं बोह वैली का दौरा किया था और प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की थी। प्रशासन पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

Advertisement

जिला प्रशासन के अनुसार आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम और तहसीलदारों के माध्यम से फौरी राहत राशि वितरित की जा रही है, जिससे प्रभावित लोग अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी कर सकें। प्रशासन का कहना है कि राहत और पुनर्वास कार्य लगातार जारी हैं।

Advertisement

इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस की 24 घंटे में नशे के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई, 3.7 किलो चूरा पोस्त और 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद

नूरपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में नशे के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं। कार्रवाई के दौरान 3.700 किलो चूरा पोस्त और दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।