Kangra: मानसिक रोगी महिला निकली नगरोटा में शिवलिंग तोड़ने की आरोपी

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां: पुलिस ने गत वीरवार रात गांधी मैदान के पास शिवलिंग तोड़ने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को एक दिन बाद ही योल के पास गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान निशा देवी के रूप में हुई, जो पैदल योल की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और उसे सीसीटीवी फुटेज में दिखाए गए कपड़ों में और उसी बैग के साथ पाया गया। इससे पुलिस का शक पुख्ता हुआ कि यह कृत्य उसी महिला ने किया है।

निशा देवी की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह इससे पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रही है। वर्ष 2020 में उसने फतेहपुर में एक शिवलिंग को तोड़ा था और पास के गांव से नव ग्रह की मूर्तियों को उठाकर खड्ड में फेंक दिया था, जिसके लिए धर्मशाला थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने योल में भी एक शिवलिंग को तोड़ दिया। इस घटना के बाद व्यापारियों ने नगरोटा बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की, ताकि हिंदुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि शिवलिंग तोड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे सीडीपीओ द्वारा काउंसलिंग करवाई जाएगी और मेडिकल बोर्ड द्वारा उसकी जांच की जाएगी। यदि वह मानसिक रोगी पाई गई, तो उसे उपचार के लिए शिमला के मशोबरा भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर बने हिमाचल के पहले गेंदबाज

हिमाचल के शाहपुर निवासी अर्पित गुलेरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Kangra: ज्वाली में 17 वर्षीय युवती का घर के पास पेड़ से लटका मिला शव, 4 दिन से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

कांगड़ा जिले के ज्वाली की ग्राम पंचायत भाली में 17 वर्षीय लापता युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवती 17 नवंबर से लापता थी। कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।