Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को यूजर फ्रेंडली बनाने पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 22 अक्तूबर: कल धर्मशाला में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कांगड़ा एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए अधिक सुगम बनाने और सुविधाओं को बेहतर करने पर चर्चा हुई। बैठक में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया और धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित रहे। डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को हवाई अड्डे को पर्यटन के अनुकूल विकसित करने के निर्देश दिए, क्योंकि कांगड़ा हवाई अड्डे का ज्यादातर उपयोग पर्यटक करते हैं।

MP Dr. Rajeev Bhardwaj, MLA and Deputy Chief Whip, Kewal Singh Pathania, Dharamshala MLA, Sudhir Sharma and Deputy Commissioner Kangra Hemraj Bairwa

उन्होंने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए उच्च प्रशिक्षित सुरक्षा बल की आवश्यकता को रेखांकित किया और सरकार से सहयोग की बात कही। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख गंतव्यों के लिए शटल बस सेवा शुरू करने का भी सुझाव दिया गया। इसके अलावा, हवाई अड्डे के पास असुरक्षित पेड़ों के कटान के भी निर्देश दिए गए।

स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने एयरपोर्ट पर स्थानीय संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी का सुझाव दिया। ‘अवसर’ योजना के तहत कांगड़ा पेंटिंग, चंबा रूमाल और अन्य स्थानीय हस्तशिल्प को प्रदर्शित और बेचा जाना चाहिए, ताकि पर्यटक इन्हें स्मृति के रूप में खरीद सकें और स्थानीय कलाकारों को आर्थिक मदद मिल सके।

उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे में प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाले साइनबोर्ड लगाने का भी सुझाव दिया।

अन्य सदस्यों के विचार

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने जयपुर, अहमदाबाद, अमृतसर और मुंबई से हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की बात कही। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विस्तारिकरण परियोजना की जानकारी दी। कांगड़ा एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने हवाई अड्डे की गतिविधियों और दी जा रही सेवाओं का विवरण साझा किया।

बैठक में एएसपी हितेश लखनपाल, आईएएस प्रोबेशनर डॉ. अंजलि गर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला से उठी तिब्बत की आवाज! तिब्बती युवा कांग्रेस ने शुरू किया वैश्विक विरोध अभियान, 24 घंटे की भूख हड़ताल

धर्मशाला से तिब्बती युवा कांग्रेस ने तिब्बत के मुद्दों को लेकर वैश्विक विरोध अभियान शुरू किया है। 24 घंटे की भूख हड़ताल के जरिए संगठन ने संयुक्त राष्ट्र की कथित निष्क्रियता और चीन की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

हिमाचल में सोनम वांगचुक के समर्थन में उबाल! शिमला से बड़सर तक प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

सोनम वांगचुक के समर्थन में हिमाचल के कई जिलों में छात्र और युवा संगठनों ने प्रदर्शन किए। शिमला, सोलन, कुल्लू, रामपुर और बड़सर में रैलियां निकालकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

Kangra: जयसिंहपुर में बड़ी राहत! टैक्सियों और अन्य वाहनों के लिए नया अस्थायी पार्किंग स्थल अधिसूचित

जयसिंहपुर सिविल न्यायालय परिसर के पास स्थित खुले मैदान को टैक्सियों और अन्य वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल घोषित किया गया है। पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम जयसिंहपुर को सौंपी गई है।

Kinnaur: किन्नौर में अचानक आई बाढ़ का कहर! छितकुल-दुमती को जोड़ने वाला पुल बहा, सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क टूटा

किन्नौर के छितकुल-दुमती मार्ग पर तुम्बर खड्ड में अचानक आई बाढ़ से महत्वपूर्ण पुल बह गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क अस्थायी रूप से प्रभावित हो गया है।