संसद मार्च से पहले CJP की बड़ी जीत? केंद्र सरकार ने बढ़ाया बातचीत का हाथ, “J.P. Nadda” से होगी अहम बैठक

Date:

--Advertisement--

मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई 2026 को संसद की ओर मार्च कर रही Cockroach Janta Party (CJP) को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने CJP नेतृत्व से बातचीत के लिए संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा केंद्र सरकार की ओर से CJP टीम के साथ संवाद कर रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में CJP को जिला मजिस्ट्रेट के साथ बातचीत का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार के एक सचिव और फिर एक राज्य मंत्री स्तर के प्रतिनिधि के साथ वार्ता की पेशकश भी की गई। हालांकि, CJP ने इन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह केवल प्रधानमंत्री या केंद्रीय मंत्रिमंडल के किसी मंत्री के साथ ही बातचीत करना चाहती है। बताया जा रहा है कि CJP ने अपनी पसंद के मंत्रियों की एक सूची भी डीसीपी को सौंपी थी।

Advertisement

इस बीच CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने जानकारी दी कि वह और आशुतोष रंका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। सौरव दास ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह स्पष्ट हैं और बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

Also Read: हिमाचल में सोनम वांगचुक के समर्थन में उबाल! शिमला से बड़सर तक प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Advertisement

केंद्र और CJP के बीच होने वाली यह वार्ता अब राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होती है और इसका क्या परिणाम निकलता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।