Kangra: आधी रात को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी JCB और दो ट्रक जब्त

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: कांगड़ा पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उप-पुलिस अधीक्षक (SDPO) ज्वाली वीरी सिंह के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अवैध खनन में संलिप्त मशीनरी और वाहनों को जब्त किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि गश्त के दौरान रे पतन क्षेत्र के पास पुलिस और QRT की संयुक्त टीम ने अवैध खनन गतिविधियों का पता लगाया। मौके पर पहुंची टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक JCB मशीन और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को माइनिंग एक्ट के तहत कब्जे में लेकर जब्त कर लिया।

Advertisement

पुलिस द्वारा जब्त की गई मशीनरी और वाहनों में JCB मशीन नंबर PB 07 CG 6846, मल्टी-एक्सल ट्रक नंबर PB 07 CH 7948 और मल्टी-एक्सल ट्रक नंबर PB 07 CN 9736 शामिल हैं।

Advertisement

नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति या गिरोह के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।

बिलासपुर की बेटियों के लिए बड़ा मौका, धर्मशाला में 7 सितंबर से वॉलीबॉल ट्रायल; चयन हुआ तो मिलेंगी मुफ्त ट्रेनिंग से लेकर हॉस्टल तक...

बिलासपुर की वॉलीबॉल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका है। धर्मशाला के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में लड़कियों के चयन परीक्षण 7 से 9 सितंबर 2026 तक होंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल किट, निःशुल्क आवास-भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव सहित कई सुविधाएं मिलेंगी।

बिलासपुर में बड़ा सड़क मार्ग बंद, कोट-कंगड़ी-दसमल रोड पर 19 सितंबर तक आवाजाही रहेगी बंद; जानें कौन से रूट रहेंगे चालू

बिलासपुर में कोट-कंगड़ी-दसमल सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 19 सितंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगा। प्रशासन ने वाहनों के लिए धग्याड़-जाहू और दधोल-लदरौर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

Kangra: इच्छी के शिव मंदिर में रातों-रात चोरी, पीतल की 6 घंटियां, नाग और गणेश जी की मूर्ति ले उड़े चोर; दान पात्र भी...

कांगड़ा के इच्छी गांव में जमानाबाद रोड स्थित शिव मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। चोर पीतल की 6 घंटियां, 5 नाग, गणेश जी की मूर्ति और दान पात्र लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।