Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का असर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

Date:

--Advertisement--
Advertisement

शाहपुर। लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब भर्ती प्रक्रियाओं पर भी देखने को मिल रहा है। उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 22 जुलाई 2026 को प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत निर्मला देवी ने दी।

उन्होंने बताया कि 19 जून 2026 को जारी अधिसूचना के तहत इन साक्षात्कारों का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, रैत में किया जाना था। हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए साक्षात्कारों को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी और सभी संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना समय रहते दे दी जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अपडेट के लिए अपने संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों या कार्य दिवसों में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, रैत से संपर्क बनाए रखें।

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद नई तिथि घोषित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण में साक्षात्कार का अवसर मिल सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: स्कूल-कॉलेज बंद, लेकिन HPU और IGNOU की परीक्षाएं होंगी तय समय पर, DC ने जारी किया नया आदेश

कांगड़ा में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, लेकिन HPU और IGNOU की निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी कर छात्रों को बड़ी राहत दी है।

Himachal: अब परिवार की हर पात्र महिला को मिल सकते हैं 1500 रुपये महीने, सरकार कर रही बड़ा बदलाव

हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता मिल सकती है।

Kangra: आधी रात को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी JCB और दो ट्रक जब्त

कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने आधी रात कार्रवाई करते हुए एक JCB मशीन और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसा है।

अब एक क्लिक में दें आपदा की सूचना! हिमाचल में लॉन्च हुआ ‘आपदा रक्षक’ ऐप, जानिए कैसे करेगा मदद

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ‘आपदा रक्षक’ मोबाइल ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। इस ऐप के जरिए नागरिक आपदा संबंधी जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी।