Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, सरकार देगी 68 करोड़ का मुआवजा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 16 जुलाई। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। वर्षों से सरकारी भूमि पर मकान बनाकर रह रहे परिवारों को अब विस्थापन की स्थिति में खाली हाथ नहीं जाना पड़ेगा। सरकार ने ऐसे लोगों के मकानों और अन्य निर्माण ढांचों का मुआवजा देने को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत करीब 68 करोड़ रुपये भवन मुआवजे के रूप में वितरित किए जाएंगे। यह निर्णय उन सैकड़ों परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जिनका एयरपोर्ट विस्तार के चलते विस्थापन तय है।

Advertisement

सरकार इससे पहले प्रभावित परिवारों को उनकी निजी भूमि के अधिग्रहण का मुआवजा जारी कर चुकी है। अब नया फैसला उन लोगों के लिए है, जिनके मकान या अन्य निर्माण सरकारी भूमि पर बने हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 68 करोड़ रुपये केवल भवनों और निर्माण ढांचों के मुआवजे के लिए हैं। इसमें सरकारी भूमि का कोई मूल्य शामिल नहीं होगा।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना की जद में शाहपुर और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्रों के 14 राजस्व गांव आ रहे हैं। इस परियोजना से 942 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। इनमें कई ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जो वर्षों से सरकारी भूमि पर रह रहे थे और उन्हें मुआवजा मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। सरकार के इस फैसले के बाद अब ऐसे परिवारों को भी राहत मिलेगी। हाल ही में मांझी खड्ड पर बनने वाले पुल को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर मंथन शुरू हो चुका है।

Advertisement

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि पर वर्षों से रह रहे परिवारों के मकानों का मुआवजा देने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि करीब 68 करोड़ रुपये भवन मुआवजे के रूप में वितरित किए जाएंगे। साथ ही पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) के तहत सात मुहालों में मुआवजा जारी किया जा चुका है।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। अधिग्रहित भूमि पर मुआवजा वितरण और पुनर्वास की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। जुगेहड़, भड़ोत, रछियालू और कियोडियां जैसे राजस्व मुहालों में प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन जमीनों का इंतकाल हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के नाम दर्ज हो चुका है। वहीं सनौरा, ढुगियारी खास और भेड़ी मुहालों की जमीन का इंतकाल भी जल्द सरकार के नाम होने वाला है।

Advertisement

प्रशासन ने आगे की कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। योजना के अनुसार, बरसात समाप्त होते ही सरकार के नाम दर्ज हो चुकी अधिग्रहित भूमि पर फेंसिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट विस्तारीकरण के निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। अन्य प्रभावित मुहालों में भी नियमानुसार प्रक्रिया जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।