Kangra: बागडू पंचायत का बड़ा फैसला: किन्नरों की बधाई ₹2100 तय, नशे के कारोबारियों पर भी सख्त रुख

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 16 जुलाई। ग्राम पंचायत बागडू की पहली ग्राम सभा में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पंचायत प्रधान मीना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपप्रधान अनिल कुमार, सभी वार्ड पंच, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम सभा में सामाजिक व्यवस्था, सुरक्षा और विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Advertisement

बैठक में सबसे अहम फैसला गांव में बधाई लेने आने वाले किन्नरों के लिए स्वैच्छिक शगुन राशि निर्धारित करने का रहा। ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से यह राशि 2,100 रुपये तय की, ताकि लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और व्यवस्था भी बनी रहे।

ग्राम सभा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। पंचायत ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में आने वाले प्रवासी फेरीवालों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का पुलिस पंजीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही किराये पर रहने वाले बाहरी राज्यों के लोगों का पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य होगा।

Advertisement

बैठक के दौरान नशे के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया गया। पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने कहा कि चिट्टा, मादक पदार्थों, शराब तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को पंचायत स्तर पर मिलने वाली सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईआरडीपी सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जाएगा।

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं। पंचायत प्रधान ने बताया कि बागडू पंचायत का अभी तक अपना भवन नहीं है और पंचायत का कार्य किराये के भवन से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध है, लेकिन बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पंचायत भवन के लिए शीघ्र बजट उपलब्ध कराने की मांग की।

Advertisement

प्रधान मीना कुमारी ने भरोसा दिलाया कि पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।