Kangra: देहरा में ‘विधायक आपके द्वार’: चनौर पंचायत में कमलेश ठाकुर ने सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों के लिए किया लाखों का ऐलान

Date:

--Advertisement--

देहरा क्षेत्र की चनौर पंचायत में रविवार को ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार प्रशासन को जनता की दहलीज तक पहुंचाकर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि ग्राम स्तर पर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कमलेश ठाकुर ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणाएं भी कीं। उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर ठाकुरद्वारा चनौर में टाइल लगाने के लिए दो लाख रुपये, वेटरिनरी डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए चार लाख रुपये और बेहड से थेडू संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कुराल बेहड क्षेत्र में श्मशान घाट से जुड़ी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया और बिजली आपूर्ति से संबंधित दिक्कतों के समाधान के लिए आवश्यक अपग्रेडेशन करने की बात कही।

विधायक ने जल शक्ति विभाग को गुलेरिया बस्ती में पेयजल टैंक निर्माण का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली पेयजल आपूर्ति सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धर्मशाला में चिट्टे के विरुद्ध जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित की गई है, जिसे पंचायत स्तर तक और व्यापक रूप से ले जाने की जरूरत है।

कमलेश ठाकुर ने लोगों से नशे के खिलाफ इस जन-अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने के लिए प्रदेश सरकार ने 112 आपातकालीन नंबर शुरू किया है। इस नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

इससे पहले विधायक कमलेश ठाकुर के चनौर पंचायत पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता परविंदर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परमजीत सलहोत्रा, वडल प्रधान सुमन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, ओबीसी कल्याण बोर्ड सदस्य राजकुमार, महिला मंडल प्रधान दर्शना, जिला परिषद सदस्य पुष्पा मनिहास, सतिंद्र महंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।