Himachal: न्यू ईयर से पहले फुल हुई टॉय ट्रेनें, कालका-शिमला रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

Date:

--Advertisement--

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए शिमला आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए इस रेलमार्ग पर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर के बाद स्पेशल ट्रेन शुरू की जा सकती है।

अन्य राज्यों से शिमला पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों ने टॉय ट्रेन में एडवांस बुकिंग करवाई है। हालात यह हैं कि अधिकतर ट्रेनों की सीटें पहले ही पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार 31 दिसंबर तक लगभग सभी ट्रेनों की सीटें एडवांस में भर चुकी हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रबंधन अतिरिक्त ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है और अब रेलवे प्रबंधन से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

कालका-शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन का सफर हमेशा से ही पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दिसंबर महीने में ट्रेन की सीटें काफी पहले ही भर गई हैं। फिलहाल कालका से शिमला के लिए रोजाना पांच ट्रेनें आ रही हैं और उतनी ही ट्रेनें शिमला से वापस जा रही हैं।

अब बर्फबारी का इंतजार

शिमला और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते रोजाना टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों और होटलों में मौसम की जानकारी को लेकर फोन कॉल्स आ रही हैं। एडवांस बुकिंग ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बर्फबारी होने की स्थिति में शिमला में पर्यटन कारोबार के और बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचने की तैयारी में हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।