8 जून को इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, रखरखाव कार्य के चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर। यदि आप झंडूता-कलोल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रहते हैं तो 8 जून को बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। विद्युत उपमंडल तलाई के अंतर्गत आने वाले झंडूता-कलोल फीडर पर आवश्यक रखरखाव और मुरम्मत कार्य के चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग का कहना है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विद्युत उपमंडल तलाई के सहायक अभियंता रमेश चंद ने बताया कि निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण 8 जून को बलगाड़, कलोल, बकैन, भड़ोली कलां, सनिहरा, मलराओ, ढोलग, जेजवी, मरोतन, गाहघोड़ी, धनिपखर तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा विद्युत लाइनों की जांच, आवश्यक मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इस दौरान बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद रखना जरूरी है ताकि कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से असुविधा के लिए सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

13 करोड़ की जमीन डील में बड़ा खुलासा, विधायक के करीबी नेक राम की गिरफ्तारी के बाद 300 रजिस्ट्रियां कब्जे में; धर्मशाला-पलमपुर में संपत्तियों...

13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद-फरोख्त मामले में विजिलेंस ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के करीबी बताए जा रहे नेक राम को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान धर्मशाला और पालमपुर में संपत्तियों का पता चला है और करीब 300 रजिस्ट्रियों की प्रमाणित प्रतियां कब्जे में ली गई हैं।

हिमाचल में सरकारी सेवाओं का बदलेगा तरीका, Him Access और Him Parivar पर अब आधार से होगा वेरिफिकेशन; 72 सेवाएं नई व्यवस्था में शामिल

हिमाचल प्रदेश में Him Access और Him Parivar पोर्टल पर अब आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा मिलेगी। 72 सरकारी सेवाओं को नई व्यवस्था में शामिल किया गया है, जिससे फर्जी पहचान और डुप्लीकेट पंजीकरण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

हिमाचल के 155 सरकारी CBSE स्कूलों में बदलेंगे स्किल एजुकेशन के ट्रेड, पुराने विषय होंगे बाहर; बैंकिंग से GIS और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी तक नए...

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी CBSE स्कूलों में स्किल एजुकेशन के कई पुराने ट्रेड बदले जाएंगे। बैंकिंग, फूड न्यूट्रिशन, GIS और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी जैसे नए रोजगारोन्मुख विषय लाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर बड़ा अपडेट, प्रभावित परिवारों को मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया बोले- विकास के साथ हितों की...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और R&R का लाभ दिया जाएगा, जबकि एयरपोर्ट विस्तार से पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।