Kangra: चुनाव अधिकारियों के साथ अनुभव साझा करने धर्मशाला-पालमपुर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, कांगड़ा और चामुंडा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला/पालमपुर। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों कांगड़ा और चंबा जिले के प्रवास पर हैं। शनिवार को उन्होंने पालमपुर उपमंडल का दौरा किया, जहां चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशासनिक और चुनाव अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनावों के सफल संचालन को लेकर अपने अनुभव साझा किए और अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और समस्याओं पर अधिकारियों से खुलकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों से उन्हें अवगत कराया।

Advertisement

प्रशासनिक बैठक के बाद ज्ञानेश कुमार अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध वाह टी इस्टेट पहुंचे। यहां उन्होंने पालमपुर की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे चाय बागानों और मनमोहक वादियों का आनंद लिया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र में संचालित पर्यटन गतिविधियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चाय बागानों में जाकर चाय उत्पादन की प्रक्रिया को करीब से देखा और फैक्ट्री में हरी पत्तियों से तैयार होने वाली चायपत्ती की पूरी प्रक्रिया को समझा।

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने शक्तिपीठ माता बृजेश्वरी मंदिर कांगड़ा और विश्व प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ऐतिहासिक कांगड़ा किले का भी भ्रमण किया और उसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. मधु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल और नीरज चांदला, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोर्जे ठाकुर, एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा, एसडीएम डॉ. ओपी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Board को मिला नया सचिव! पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे अंकुश शर्मा, विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा वादा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को नया सचिव मिल गया है। 2018 बैच के HAS अधिकारी अंकुश शर्मा ने पदभार संभालते ही बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों को बेहतर, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम सेवाएं देने का भरोसा जताया।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।