7 जून को हमीरपुर के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर। हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए जरूरी खबर है। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत 7 जून को विद्युत लाइनों और उपकरणों की आवश्यक मरम्मत तथा लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार रखरखाव कार्य के चलते हीरानगर, सर्किट हाउस, डांग क्वाली, वन विभाग कॉलोनी, एसडीएम आवास, बिजली बोर्ड ऑफिसर कॉलोनी, ठाकुर नर्सिंग होम, नादौन चौक, गांधी चौक, वार्ड नंबर-8, बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बल्ही, मोहीं, स्वाहल, जमली तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Advertisement

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, इसलिए लोग आवश्यक कार्य पहले से ही निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

13 करोड़ की जमीन डील में बड़ा खुलासा, विधायक के करीबी नेक राम की गिरफ्तारी के बाद 300 रजिस्ट्रियां कब्जे में; धर्मशाला-पलमपुर में संपत्तियों...

13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद-फरोख्त मामले में विजिलेंस ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के करीबी बताए जा रहे नेक राम को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान धर्मशाला और पालमपुर में संपत्तियों का पता चला है और करीब 300 रजिस्ट्रियों की प्रमाणित प्रतियां कब्जे में ली गई हैं।

हिमाचल में सरकारी सेवाओं का बदलेगा तरीका, Him Access और Him Parivar पर अब आधार से होगा वेरिफिकेशन; 72 सेवाएं नई व्यवस्था में शामिल

हिमाचल प्रदेश में Him Access और Him Parivar पोर्टल पर अब आधार आधारित प्रमाणीकरण की सुविधा मिलेगी। 72 सरकारी सेवाओं को नई व्यवस्था में शामिल किया गया है, जिससे फर्जी पहचान और डुप्लीकेट पंजीकरण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

हिमाचल के 155 सरकारी CBSE स्कूलों में बदलेंगे स्किल एजुकेशन के ट्रेड, पुराने विषय होंगे बाहर; बैंकिंग से GIS और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी तक नए...

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी CBSE स्कूलों में स्किल एजुकेशन के कई पुराने ट्रेड बदले जाएंगे। बैंकिंग, फूड न्यूट्रिशन, GIS और इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी जैसे नए रोजगारोन्मुख विषय लाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर बड़ा अपडेट, प्रभावित परिवारों को मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया बोले- विकास के साथ हितों की...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और R&R का लाभ दिया जाएगा, जबकि एयरपोर्ट विस्तार से पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।