Kangra: जयसिंहपुर की 12 साल की ताइक्वांडो स्टार अंशिका ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता ब्रोंज मेडल, स्कूल में भव्य स्वागत!

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर। जयसिंहपुर उपमंडल के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल संघोल की छात्रा अंशिका ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर दिया है। बाहरवीं कक्षा में पढ़ने वाली अंशिका अब तक स्कूल की ओर से चार बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और चारों बार मेडल जीतकर लौट चुकी हैं। इसके अलावा, फेडरेशन की ओर से आयोजित पांच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अंशिका ने पदक हासिल किए हैं।

इस बार अंशिका ने अंडर-19 ताइक्वांडो लड़कियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल जीतकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। आज जब अंशिका स्कूल लौटीं, तो स्कूल के सभी अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अंशिका सिर्फ खेलों में ही नहीं, पढ़ाई में भी काफी होशियार हैं और उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली हुई है। उनकी इस उपलब्धि ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में गर्व का माहौल पैदा कर दिया है।

अंशिका के माता-पिता और शिक्षकों का कहना है कि उनकी मेहनत, समर्पण और लगन ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है। स्कूल प्रशासन ने भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों की कामना करते हुए अंशिका को शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।