जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 4 साल में 45 हजार करोड़ का कर्ज लिया, अब जनता मांगेगी हर वादे का हिसाब

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है। शिमला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने कर्ज लेने के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2022 तक प्रदेश की सभी सरकारों ने मिलकर कुल 69,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जबकि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली वर्तमान सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में ही 45,000 करोड़ रुपये का ऋण ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार एक साल और सत्ता में रहती है तो यह आंकड़ा 60,000 करोड़ रुपये से भी अधिक हो जाएगा।

Advertisement

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए करीब 2,000 संस्थानों को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों का है और भाजपा भी प्रदेश के भविष्य को लेकर उतनी ही चिंतित है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करने वाली सरकार के दौर में मरीजों को इलाज के लिए एक साल और जांच के लिए एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। उनके अनुसार इससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Advertisement

भाजपा में गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और संगठन ही सभी जिम्मेदारियां तय करता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर कई गुट हैं और इसका असर हाल ही में हुए निकाय तथा पंचायती राज चुनावों में साफ दिखाई दिया। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में भाजपा समर्थित 70 प्रतिशत से अधिक जनप्रतिनिधियों ने जीत हासिल की है।

Advertisement

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 10 गारंटियों के नाम पर जनता से वोट मांगे थे, लेकिन अब लोग उन वादों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने और हर साल एक लाख पक्की सरकारी नौकरियां देने जैसे वादे पूरे नहीं किए गए। बिंदल ने कहा कि कर्मचारियों, पेंशनरों, किसानों, बागवानों और अन्य वर्गों से भी बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सरकार उन पर खरी नहीं उतर सकी। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने, व्यवस्था सुधारने और आर्थिक राहत देने के दावों के विपरीत प्रदेश की जनता निराश है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नौकरी का मौका, कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू; 13 हजार तक वेतन के साथ भोजन-आवास

शिमला में कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर नौकरी का मौका है। 24 सितंबर को नालदेहरा में कैंपस इंटरव्यू होगा। 20 से 45 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुक हेल्पर को 13,000 और स्टीवर्ड को 12,000 रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी।

सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक से ढूंढ निकाले चोरी-गुम हुए 10 मोबाइल, CEIR पोर्टल बना बड़ा मददगार; अब मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

सुंदरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत; हिमाचल से हरियाणा तक मचा हड़कंप, चालक गिरफ्तार

कालाअम्ब में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक हिमाचल-हरियाणा सीमा पार कर गया और हरियाणा में भी कई वाहनों व एक दुकान को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे तक मचा हड़कंप; ट्रेंकुलाइजर से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर के चूईनाधार गांव में कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में कैद हो गया। करीब 36 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर और प्रशिक्षित निशानेबाज की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।