हिमाचल के बाद हरियाणा को भी गारंटियों से ठगना चाहती है कांग्रेस : जयराम

Date:

--Advertisement--

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह हिमाचल प्रदेश की तरह हरियाणा के लोगों को भी झूठी गारंटियों से ठगने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्थिति देखकर हरियाणा के लोग सतर्क हो गए हैं और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। एक बयान में ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हर दिन महंगाई का नया तोहफा देने का आरोप लगाया, जिसमें डीजल, बिजली, पानी और सीमैंट के दामों में बढ़ोतरी शामिल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण हिमाचल के नेताओं को स्टार प्रचारक की सूची से दूर रखा गया है। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले एक वर्ष में 1.10 लाख प्रधानमंत्री आवास दिए हैं, लेकिन राज्य सरकार इस अवसर का लाभ नहीं उठा रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने सीमैंट के दाम में 120 रुपए प्रति बैग की वृद्धि की और निजी अस्पतालों में मिलने वाली हिमकेयर की सुविधा को छीना। ठाकुर ने कहा कि चुनावों के बाद प्रदेश की जनता सरकार की तानाशाही और नाकामी का खामियाजा भुगत रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।