Himachal: ‘गारंटियों का हिसाब नहीं, रैलियों में व्यस्त सरकार’— जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठी गारंटियों और घोषणा पत्र के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब जनता को हिसाब देने के बजाय वोट अधिकार यात्रा निकालने और दिल्ली में रैलियां करने में व्यस्त है।

शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह कर जनादेश चुराया है। ऐसे में सरकार किस मुंह से वोट अधिकार यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां झूठ का पिटारा खोलते हैं, लेकिन अब देश की जनता कांग्रेस की असलियत पहचान चुकी है। यही कारण है कि जहां-जहां कांग्रेस के नेता रैलियां कर रहे हैं, वहां उनका लगातार सूपड़ा साफ होता जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश की जनता सरकार की नाकामियों और प्राकृतिक आपदाओं की मार से जूझ रही है, तब पूरी सरकार दिल्ली में बैठे आलाकमान को खुश करने में लगी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हिमाचल के मुख्यमंत्री और मंत्री अपने कामकाज को छोड़कर तर्कहीन अभियानों में शामिल हुए हैं। इससे पहले भी आपदा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय वे चुनावी अभियानों में व्यस्त रहे।

उन्होंने सरकार पर आपदा राहत राशि के दुरुपयोग का भी गंभीर आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों के राहत और पुनर्वास के लिए आई धनराशि का इस्तेमाल सरकार ने अपने कार्यकाल के जश्न मनाने में किया। उन्होंने कहा कि इस संवेदनहीन कदम से सरकार की असलियत सामने आ गई है और जनता सब कुछ देख रही है।

सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भारी अंतर्कलह है। विधायकों और मंत्रियों की विवशता साफ नजर आ रही है, जबकि अधिकारियों और मित्र मंडली की मनमर्जी चल रही है। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार अब पूरी तरह घुटने टेक चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी झूठी गारंटियों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के पवित्र पश्मी गांव में छत्रधारी चालदा महासू महाराज का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी के पावन आगमन से पूरे क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। एक वर्ष तक पश्मी गांव में महाराज का विराजमान रहना पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए सौभाग्य और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज हिमाचल की लोक संस्कृति और देव आस्था के रक्षक हैं। उन्होंने देवता से देवभूमि हिमाचल की हर प्रकार से रक्षा करने, प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं और अन्य विपत्तियों से सुरक्षित रखने तथा प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का आशीर्वाद देने की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।