Mandi: गोहर खंड में जाईका की सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

गोहर, 26 अक्टूबर 2024: हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के तहत गोहर में जाईका ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा बनाई जा रही सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेम राज शर्मा वर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नोगी खड्ड से काण्डलु, कांढलु से बिठरी, भढारनु से गिरझनु और शनि मंदिर से पंचक्कर सिंचाई योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया और परियोजना के उद्देश्यों और मानदंडों पर काम बनाए रखने के निर्देश दिए।

डॉ. हेम राज शर्मा वर्मा ने बताया कि नोगी खड्ड से काण्डलु परियोजना 11.84 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी जिससे 130 किसान लाभान्वित होंगे। कांढलु से बिठरी परियोजना 17.23 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा देगी, जिससे 108 किसान लाभान्वित होंगे। भढारनु से गिरझनु परियोजना 42.78 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करेगी, जिससे 303 किसान लाभान्वित होंगे। शनि मंदिर से पंचक्कर परियोजना 8.46 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा देगी और 88 किसान लाभान्वित होंगे।

इसके साथ ही किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें फसल विविधीकरण और नकदी फसलें उगाने की जानकारी दी गई। किसानों को कूहल के रखरखाव और योजना के मापदंडों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! डॉ. राजीव बिंदल ने कई नए प्रदेश संयोजकों और सह संयोजकों की घोषणा की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों और सह संयोजकों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा वार! लग्जरी कार समेत ₹17 लाख की संपत्ति जब्त, पुलिस ने खोली अवैध कमाई की परतें

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिड़गांव के आरोपी की ₹17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति चिट्टा तस्करी से अर्जित आय से खरीदी गई थी।

Kangra: ‘₹7.5 लाख में घर बनाना संभव नहीं’, बोह आपदा राहत पर सरकार से बड़ी मांग, अरविन्द सिंह चौधरी ने उठाए सवाल

भाजयुमो के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह चौधरी ने बोह आपदा प्रभावितों के लिए घोषित ₹7.50 लाख की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और भूमिहीन परिवारों को शीघ्र सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिमाचल में ऑरेंज-रेड अलर्ट पर सरकार सख्त! सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश, जानिए क्या हैं नए निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को समय पर चेतावनी प्रसारित करने और राहत व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश जारी किए गए हैं।