Shimla: हिंदू विरोधी मानसिकता पर बरसे जयराम ठाकुर, चूड़धार यात्रा शुल्क को बताया शर्मनाक

Date:

--Advertisement--

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीयत हिंदुओं के प्रति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी हिंदू विरोधी बयान देते हैं तो कभी हिंदुओं के खिलाफ योजनाएं लेकर आते हैं। अब सुक्खू सरकार ने चूड़धार यात्रा जैसी धार्मिक यात्रा पर शुल्क लगा दिया है। शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि चूड़धार यात्रा करने वाले हिंदू धर्मावलंबियों से सरकार शुल्क वसूल रही है और शिरगुल महाराज के दरबार में माथा टेकने पर भी पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने ही प्रदेश में धार्मिक यात्रा पर शुल्क लगाना कांग्रेस सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार को अब हर चीज पर शुल्क लगाने की आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए भी पाँच गुना पैसा वसूल रही है। चूड़धार यात्रा पर शुल्क लगाना सरकार की हिंदू विरोधी सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सत्ता में आने के बाद देशभर में घूम-घूमकर यह कहते थे कि वे 97 प्रतिशत हिंदुत्व की विचारधारा को हराकर आए हैं। शायद यही कारण है कि अब हिंदुओं की धार्मिक यात्राओं पर भी शुल्क लगाया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अपनी चुनावी गारंटियों को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता में 10 झूठी गारंटियों के आधार पर आए, जिनका अब वे नाम लेना भी पसंद नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद जनता पर तरह-तरह के टैक्स लगा रही है, जबकि जनता ने सरकार को रोजगार और विकास के लिए चुना था, न कि टैक्स वसूली और विकास रोकने के लिए। उन्होंने सरकार से अपनी चुनावी घोषणाओं और गारंटियों पर ध्यान देने की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।