Shimla: शिमला के चौपाल में भारी चरस बरामदगी, 1.8 किलो से अधिक मादक पदार्थ पकड़ा, जांच का दायरा बढ़ा

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश चंद पुत्र श्री लायक राम निवासी गांव कोट, डाकघर चंबी, तहसील चौपाल के रूप में हुई है। एसआईयू सोलन की टीम ने सोमवार को चौपाल थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उन्होंने आरोपी को 1.310 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है। इसके बाद चौपाल थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक गुप्त स्थान पर 520.460 ग्राम अतिरिक्त चरस बरामद की गई। इस प्रकार कुल बरामद चरस की मात्रा 1.830 किलोग्राम हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पूछताछ के दौरान यह संकेत मिला है कि आरोपी चरस की सप्लाई अन्य स्थानों पर भी करता था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किन-किन जगहों पर चरस पहुंचाता था। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।