Kangra: पहलगाम नरसंहार पर कांगड़ा में फूटा गुस्सा, लंज में निकाली गई जोरदार रैली

Date:

--Advertisement--

श्रीनगर के पहलगाम में हुए नरसंहार की ज्वाला पूरे देश में भड़क उठी है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भी देखने को मिला, जहां शाहपुर के चंगर क्षेत्र लंज में आक्रोश का माहौल रहा। लंज व्यापार मंडल, चंगर संघर्ष समिति, दशहरा कमेटी लंज, विश्व हिंदू परिषद, आर.एस.एस. और स्थानीय लोगों व महिलाओं ने मिलकर लंज में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान लंज बाजार को एक घंटे के लिए पूरी तरह बंद रखा गया। रैली के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे और लंज मुख्य चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया गया।

व्यापार मंडल लंज के प्रधान नसीब राणा ने कहा कि श्रीनगर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों की हत्या की गई, जिसका बदला लिया जाना चाहिए। चंगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जन्म सिंह गुलेरिया ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। दशहरा कमेटी लंज के प्रधान विनोद कुमार, विहिप से रणजीत शर्मा और आरएसएस से अमी चंद ने कहा कि निर्दोष हिंदू पर्यटकों की हत्या कर आतंकवादियों ने जघन्य अपराध किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।