Hamirpur: हमीरपुर के दमुई गांव पहुंचे ITBP जवान भूमि चंद के पार्थिव शरीर से गमगीन हुआ क्षेत्र, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत दाड़ी के गांव दमुई में मंगलवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भूमि चंद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। गांव में माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई। कर्नाटक में अपनी यूनिट में तैनात 56 वर्षीय भूमि चंद का ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आने से निधन हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि चंद कर्नाटक स्थित अपनी यूनिट में सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मंगलवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर दमुई गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

अंतिम संस्कार के दौरान ITBP की सैन्य टुकड़ी ने उल्टे शस्त्र के साथ मातमी धुन बजाकर वीर जवान को अंतिम सलामी दी। पूरे सैन्य सम्मान के साथ भूमि चंद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भोरंज पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही और व्यवस्थाएं संभाले रहीं।

जवान की अंतिम यात्रा में स्थानीय पंचायत प्रधान कुशल सिंह, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। पंचायत प्रधान कुशल सिंह ने बताया कि भूमि चंद अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा अविवाहित है। जवान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।