Kullu: भुंतर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबों और वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 9 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एक्साइज कुल्लू की टीम ने भुंतर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब की बिक्री और कब्जे के मामलों में चार अलग-अलग आबकारी मामले दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक ढाबा, एक चिकन कॉर्नर और एक वाहन को जांच के घेरे में लिया गया।

अभियान के दौरान भुंतर के एक टीन शेड से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। यहां से रॉयल स्टैग की 9 बोतलें, ऑल सीजन्स की 7 बोतलें, ओल्ड मोंक की 2 बोतलें, टुबर्ग बीयर की 12 बोतलें और वीआरवी संतरा की 6 बोतलें जब्त की गईं। जब्त की गई सभी बोतलों पर “For sale in Himachal Pradesh only” अंकित पाया गया।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 1 भुंतर के एक ढाबे से ऑल सीजन्स की 4 बोतलें और वैट 69 की एक बोतल (375 एमएल) बरामद की गई। वहीं जिया क्षेत्र के एक चिकन कॉर्नर से ऑल सीजन्स की 10 बोतलें जब्त कर मामला दर्ज किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में भुंतर क्षेत्र में एक टाटा नैनो कार की तलाशी ली गई, जिसमें गोल्फर शॉट की 11 बोतलें, रॉयल स्टैग की 5 बोतलें, ऑल सीजन्स की 1 बोतल, ओल्ड मोंक रम की 11 बोतलें और वीआरवी संतरा की 8 बोतलें पाई गईं। सभी बरामद शराब को मौके पर ही जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया गया।

इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह पूरा निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान एसटीईओ आबकारी फूल चंद राणा, एएसटीईओ सुरेश कुमार शर्मा, एएसटीईओ बंजार सर्किल पंकज राणा, एएसटीईओ कुल्लू राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल खीमा राम कौंडल, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार और चालक सुरेश कुमार की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।