भारतीय नोसेना ने जीता डॉ. वाई एस परमार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, हिमाचल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Date:

--Advertisement--

पंचरुखी, 1 दिसंबर: 21वीं अखिल भारतीय डॉ. वाई एस परमार मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब भारतीय नौसेना ने जीत लिया। नौसेना की टीम ने फाइनल मुकाबले में भारतीय सेना को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

तीसरे स्थान के लिए उत्तराखंड और उत्तर रेलवे की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें उत्तराखंड ने उत्तर रेलवे को 3-1 से हराया।

उपायुक्त कांगड़ा, हेमराज बैरवा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। भारतीय नौसेना को ट्रॉफी और ₹2 लाख, उपविजेता भारतीय सेना को ट्रॉफी और ₹1 लाख, तथा तीसरे स्थान पर रही उत्तराखंड टीम को ट्रॉफी और ₹75,000 प्रदान किए गए।

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
उपायुक्त ने इस आयोजन को स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि पंचरुखी जैसे छोटे कस्बे में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

कांगड़ा जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जयसिंहपुर और देहरा में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर बनाए जा रहे हैं। सरकार विश्व स्तरीय खेल अधोसंरचना विकसित करने पर काम कर रही है ताकि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें।

प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत
उपायुक्त ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ सही दिशा और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।”

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पॉल, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, अनुराग वर्मा, खेल विभाग के अधिकारी, विभिन्न टीमों के खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि
आयोजन के दौरान युवा सेवा और खेल विभाग के सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक सनत कलेट के असामयिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 14 स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, बिजली काटने के आदेश; जनरेटर से भी नहीं कर सकेंगे काम

कांगड़ा जिले में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और जरूरी अनुमति संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं होने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 14 स्टोन क्रशरों की बिजली काटने के आदेश दिए हैं। ये इकाइयां जनरेटर से भी उत्पादन नहीं कर सकेंगी।

Kangra: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के जगणी गांव में 34 वर्षीय ज्योति कुमारी घर के बाथरूम में बेसुध मिलीं। परिजन उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।