रानी झांसी रोड पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई! कारोबारी जैन के घर छापेमारी से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

शहर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने रानी झांसी रोड स्थित कारोबारी जैन के घर दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, विभाग को सूचना मिली थी कि कारोबारी जैन बड़े पैमाने पर हुंडी-पर्ची के जरिए लेनदेन कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर इनकम टैक्स की कई टीमें सुबह-सुबह उनके आवास और दफ्तर पर पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पहले हुई एक बड़ी रेड से जुड़ी हुई बताई जा रही है। जैसे ही रेड की खबर शहर में फैली, व्यापारिक गलियारों में हलचल मच गई और कई कारोबारी सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में विभिन्न राज्यों से आए अधिकारी भी शामिल हैं, जो दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले भी जैन का नाम इनकम टैक्स जांचों में चर्चा में रह चुका है। विभाग के अधिकारी फिलहाल रेड से जुड़े किसी भी आधिकारिक बयान से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कई लेनदेन और टैक्स चोरी के मामलों से जुड़ी हो सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।

Himachal: NH-707 निर्माण ने बिगाड़ी टटियाना रोड की हालत, जगह-जगह धंसी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा

NH-707 के निर्माण कार्य के चलते टटियाना रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह धंसी सड़क और गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

52 साल का सूखा खत्म! शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार जीता खिताब 

महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाए और दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके। इस जीत के साथ भारत ने 52 साल बाद पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता।